राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल ने 10 अगस्त को मनाया - अन्याय दिवस।
10 अगस्त को 1950 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान के आर्टिकल 341 में संशोधन कर धार्मिक प्रतिबन्ध लगाकर मुस्लिम व ईसाई दलितों का आरक्षण छीने जाने के विरुद्ध राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल दिल्ली सहित सभी जिला मुख्यालय पर 10 अगस्त 2020 दिन सोमवार को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा।
राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल शुरू से आर्टिकल 341 से मजहबी पाबंदी हटाने की मांग को लेकर आंदोलन करती रही है।राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी साहब ने पिछले दिनों दिल्ली के जन्तर मंतर पर लगातार करीब 20 दिन तक धरने पर बैठे रहे,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने अवाम में बेदारी व अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आर्टिकल 341 से धार्मिक प्रतिबंध हटाने को लेकर तरह तरह से आंदोलन किये।


No comments:
Post a Comment