Breaking

Friday, 13 September 2019

राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल की आज़मगढ़ की जनता से अपील।

राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल की आज़मगढ़ की जनता से अपील।
 आज़मगढ़,आप सभी लोग जानते है कि आज़मगढ़ के माथे पर एक कलंक लगाया गया था,उस कलंक को मिटाने के लिए 11 वर्षो से लगातार संघर्ष जारी है,और इस आन्दोलन में आप सभी का भरपूर सहयोग रहता है,इस बार भी 18 सितम्बर को आज़मगढ़ से दिल्ली के लिए राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल के जियाले कैफ़ियात ट्रैन से आंदोलन के लिए कूच करेंगे व 19 सितम्बर को कैफ़ियात से वापसी होंगी,आप सभी लोगो से अपील है कि इस आन्दोलन में आप हमारा साथ दे यह आन्दोलन किसी जाति या धर्म के लिए नही बल्कि आज़मगढ़ की जनता के लिए है,जो लोग भी उस दिन कैफ़ियात से सफर कर रहे है अगर उनका सफर बहुत ज़रूरी न हो तो एक दो दिन अपने सफर को आगे पीछे कर ले,हम आप के आभारी होंगें।
 मोहम्मद नसीम
 सचिव
 राष्ट्रीय अध्यक्ष
 राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल

No comments:

Post a Comment