Breaking

Tuesday, 29 January 2019

हम चुनाव मे तीसरे विकल्प के रूप मे हिस्सा लेंगे: ताहिर मदनी राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल

अलीगढ़ : राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की एक अहम मीटिंग आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद मे प्रदेश उपाध्यक्ष Mutiurrab Tameem साहब के आवास पर हुयी। जिस मे मुख्य अतिथी के रूप मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना Mohammad Tahir Madni साहब उपस्थित हुये। मौलाना ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी को मज़बूती देने के लिये संगठन पर मेहनत करने, पार्टी के मिशन को जन जन तक पहुंचाने और अवाम के लिये हर वक्त मैदान मे रहने की बात कही। वहीं मौलाना ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुये कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी मुस्लिम क्यादत वाली पार्टीयों को पत्र लिख कर मुत्तहिद होकर चुनाव लड़ने की अपील की है । हम चुनाव मे तीसरे विकल्प के रूप मे हिस्सा लेंगे तथा पीजेपी के साथ साथ मुस्लिम पार्टियों को हिस्सेदारी ना देने की वजह से सपा बसपा गठबंधन को भी सबक सिखायेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष Iqbal Ahmad Ansari, मंडल अध्यक्ष Nisar Ahmad, जिला अध्यक्ष Jamal Khan सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment