जमहूरियत का त्योहार आज से चालू हो गया अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने हिस्सेदारी के लिए सर्व समाज अपने मौलिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए वोट करेगें परन्तु मैं मुस्लिम समाज से अनुरोध करूँगा कि जो जिस पार्टी में है वह अपने नेता से सवाल करें कि हमारे समाज का वोट के बदले क्या मिलेगा जवाब होगा भाजपा को रोकूंगा । मेरा अपील यह है कि अपने - अपने दल से कहो सब एक होकर लड़ो BJP ख़ुद ब ख़ुद हार जाएगी और नहीं तो शोषितों , पीड़ितों और सत्ता के मुख्य धारा से दूर रहें समाजों को जोड़ कर यह ऐलान करें कि जो इन शोषित समाजों को हिस्सेदारी देगा हम पीड़ित समाज के लोग उस दल से समझौता करेगें और ख़ास कर जो मुस्लिम दलों को राजनीति में अछूत बना दिया गया है अब वक्त की ज़रूरत यह है कि उन सभी मुस्लिम दलों को एक होकर उनसे गठबंधन करें जो उनको हिस्सेदारी दे चाहें वह जो भी हो ।
नुरुलुहुदा
प्रदेश यूथ अध्यक्ष
पूर्व शि0ने0का0छा0स0 महामंत्री
No comments:
Post a Comment