अहल ए आज़मगढ़ के लिए !!
किसी हम सफर न हमनशी से निकलेगा !
हमारे पांव का कांटा हमी से निकलेगा !
सियासी पारा अपने उरूज पर आने को है बिसात बिछ गयी है देश के सबसे बड़े सूबे में राजनीति का महोत्सव होने में बस कुछ ही दिन औऱ है !
इस बार भी कुछ नया नही है BJP के पास अपना हिन्दू मुस्लिम कार्ड है वो खेल रही है कांग्रेस औऱ आप जैसी पार्टीया UP में मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को बेताब है समाजवादी पार्टी BJP विरोधी लहर पर बैठ कर सरकार बनाने का ख़्वाब देख रही है और मायावती जी है कि वो अभी अपने बन्द कमरे से बाहर निकलना नही चाह रही है !
लेकिन इस बेगानी शादी में एक अब्दुल्लाह खूब दीवाना हुआ है Qayad e Majlis जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब औऱ उनके यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने ऊपर से लेकर नीचे तक सबसे गठबन्धन कर लिया सारी पार्टियो के साथ गठबन्धन की खबरे आयी मगर मौजूदा हालात में कोई उनके साथ नही दिखता उनके प्रदेश अध्य्क्ष ने ऐरी गैरी हर पार्टी से गठबन्धन की भीख मांग के देख लिया हाथ अभी भी खाली है ।
मगर पूर्वांचल में अच्छी खासी हैसियत रखने वाली Rashtriya Ulama Council और पीस पार्टी को चिमटे से भी छूने को तैयार नही है इससे उनके सियासी सअउर का पता चलता है जो यहां कम नज़र आता है
ओवैसी साहब से हमे कोई नफरत नही है बस बात इतनी है कि मैं मोहल्ले भर में मिठाई बाटू और पड़ोस में अपने भाई को सलाम तक न करूं तो शिकायत वाजिब है बाकी दिलो का हाल अल्लाह जानता है !
एक तरफ़ जहां सभी राजनीतिक पार्टिया अपनी चुनावी तैयारी में लगी हुई है वही 25 दिसम्बर से Rashtriya Ulama Council आज़मगढ़ के सरायमीर कस्बे से एक बड़ी जनसभा "एकता रैली " के नाम से करने जा रही और अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियो की शुरुआत करने जा रही है जिसमें आप सब लोग ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंच कर रैली को कामयाब बनाये और Maulana Aamir Rashadi Madni के हाथों को मज़बूत करें !
शहबाज़ अहमद !
No comments:
Post a Comment