Breaking

Sunday, 24 January 2021

जौनपुर और आज़मगढ़ ही राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की बुनियाद है और कोई भी इस रिश्ते को कमज़ोर नही कर सकता - मौलाना आमिर रशादी।

जौनपुर और आज़मगढ़ ही राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की बुनियाद है और कोई भी इस रिश्ते को कमज़ोर नही कर सकता "- मौलाना आमिर रशादी।


कौंसिल आने वाले ज़िला पंचायत और विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। 




आज जौनपुर शहर स्थित राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के कार्यालय पर जौनपुर यूनिट के जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने ली और कार्यकर्ताओं में आने वाले ज़िला पंचायत और विधानसभा चुनावों के लिए जोश भरा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन और ज़िले में पार्टी के कामों की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ज़िला संगठन में बदलाव करते हुए मोहम्मद शाहनवाज को जौनपुर को नया ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया और मौलाना मतीउद्दीन को जिला प्रभारी नियुक्त किया, कमालुद्दीन मंसूरी को यूथ विंग का नया ज़िला अध्यक्ष और हाशिम सिद्दीकी को यूथ विंग का ज़िला प्रभारी नियुक्त किया। निवर्तमान ज़िला अध्यक्ष अंसार खान को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। 



इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि आज़मगढ़ और जौनपुर ही राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की बुनियाद है, इस रिश्ते को न तो कोई खत्म कर सकता है न कमज़ोर कर सकता है, जिस पौधे को आप लोगों ने अपने खून-पसीने से सींचा है आज वो देश के 14 राज्यों में गरीबों, मज़लूमों, शशीतो, वंचितों की आवाज़ बन कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। मौलाना ने कहाकि की कौंसिल मजबूती से आने वाले ज़िला पंचायत और 2022 के विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेंगी और इस बार कामयाबी का नया इतिहास लिखेगी। उन्होंने मज़ीद कहाकि ओलमा कौंसिल हमेशा ही अवाम में इत्तेहाद के साथ ही क़यादत में भी इत्तेहाद की पैरोकार रही है और इस ताल्लुक़ से हम हर मुनासिब कोशिश करते रहे हैं और करते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment