Breaking

Friday, 21 August 2020

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल, भय, भूख और भ्रष्टाचार का राज - तलहा रशादी।

 

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल, भय, भूख और भ्रष्टाचार का राज - तलहा रशादी।

जिला पंचायत चुनाव पूरी मज़बूती से लड़ेगी ओलमा कौंसिल।


भाजपा सरकार हर मोर्चे पे नाकाम है और प्रमुख विपक्षी दल सरकार से सवाल करने के बजाए खामोशी से तमाशा देख रहे हैं और जनता त्राहि त्राहि करने को मजबूर है। भय, भ्रष्टाचार और भूख का राज आम हो गया है और हर लोकतांत्रिक आवाज़ और संस्थाओं को दबाया जा रहा है। देश भूखमरी के कगार पर है, अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और सरकार के पास कोई दूरगामी विज़न नही है, ग्रामीण स्तर पे जहां आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए और परिवार का पेट पालने हेतु इधर उधर रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटक रहा है तो मास्क और गाड़ी चेकिंग के नाम पर चालान कर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है जिससे सरकार अपना कोष तो भर ले रही है पर आम आदमी की जेब खाली हो जा रही है। 


उक्त बाते तोवा गांव के नदी मे डूबे बालक के जनाज़ह मे शरीक होने आये राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रवक्ता तलहा रशादी ने तोवा, बीनापारा व सरायमीर का दौरा करने के बाद खरेवां मोड़ पर पत्रकारों से एक वार्ता मे कही। 


पंचायत चुनाव पर उनहों ने कहा कि राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल जिलापंचायत चुनाव में प्रदेश भर मे पूरी मज़बूती से हिस्सा लेगी और आजमगढ़ जनपद की अधिकतम सीटों पर कौंसिल अपने प्रत्याशी उतारेगी और अधिक से अधिक सीटों पर कामियाबी हासिल करने की कोशिश करेगी, हमे हर गाओं में जनता का सहयोग मिल रहा है क्योंकि आज जनता की आवाज़ उठाने में सरकार और प्रमुख विपक्ष दोनों ही नाकाम है और जनता विकल्प तलाश रही है, हमारे कार्यकर्ता पूरे जोश मे हैं, ज़्यादातर सीट पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गयी है तथा लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची तैय्यार की जा रही है जल्द ही उनकी लिस्ट जारी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment