Breaking

Thursday, 13 February 2020

मुकदमा वापस कर रेहाई नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन की बनाइ रणनीत..

मौलाना ताहिर मदनी की गिरिफतारी के विरुध ओलमा कौंसिल की बैठक .....
मुकदमा वापस कर रेहाई नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन की बनाइ रणनीत.....


 सरायमीर : राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की एक अहम बैठक निज़ामाबाद विधानसभा अध्यक्ष आरिफ रशादी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। जिसमे बिलरियागंज प्रकण मे राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी सहित 19 निर्दोष लोगों की हुयी गिरिफतारी के विरुध जमीन पर उतर कर प्रदर्शन करने व जेल भरो आंदोलन करने की रणनीति बनाइ गयी।
         मीटिंग को मुख्य अतिथी के रूप मे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तलहा रशादी ने खेताब करते हुये कहा कि CAA कानून देश व संविधान विरोधी है। इसके विरुध बिलरियागंज मे हो रहे महिलाओं के प्रदर्शन पर रात मे जो पुलिसिया दमन किया गया है वह निंदनीय है। मौलाना ताहिर मदनी साहब की गिरिफतारी राजनीतिक षणयंत्र के तहत की गयी है। पुलिस हमको कमज़ोर ना समझे, अगर धारायें व मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो हम सड़क से लेकर जेल तक आंदोलन करेंगे जिस की पूरी ज़िम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। कुछ लोग सिर्फ बयान बाज़ी कर सेयासत की रोटी सेंक रहे हैं और सासंद अखलेश यादव को इतनी फुर्सत नही की वह अपने संसदीय क्षेत्र आकर पीड़ितों का दर्द साझा कर सकें।  हमें बयान बाज़ी व सेयासत बाज़ी से ऊपर उठ कर कानूनी कारवाई कर मदद करने की ज़रूरत है।
     मीटिंग मे मुख्य रूप से महाराष्ट्रा प्रदेश प्रभारी अबदुल्लाह शेख, मास्टर तारिक, परवेज़ अहमद, आबिद, आदिल, गालिब, ज़ुलकरनैन, बद्रुद्दीन, मुफ्ती हुज़ैफा, चत्रुवेदी जी, अबुल जैश, सैफ, अदनान, सैफुल्लाह, यासिर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशरफ़ इस्लाही

No comments:

Post a Comment