Breaking

Friday, 15 February 2019

देश द्रोही संघीओ पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा अलीगढ़ SSP कब करेगें ।नुरूलहुदा

ये हमला छात्रसंघ पर नही बल्कि देश के लोकतन्त्र और संविधान पर किया जा रहा : नुरुल हुदा



आज़मगढ़,देश में भय और वैमनस्यता जैसी स्थिति पैदा कर आने वाले चुनाव में ध्रुवीकरण की राजनीति कर चुनावी लाभ लेने के फिराक में है फासिस्टवादी ताकते जिनको इस देश की इस 125 करोड़ जनता किसी भी कीमत पर देश में इनकी तनाशाही नही चलने देंगी ये ब्यान शिब्ली नेशनल पी जी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामन्त्री श्री नुरुल हुदा जी ने एक प्रेस विज्ञाप्ति में कही!
आज के दौर में हमारे देश का युवा बेरोजगार है उसको रोजगार देने के बजाय उसको हथियार थमाया जा रहा दंगे फसाद कराने के लिए देश के किसानो का कर्जा माफ़ करने के बजाय अम्बानी अडानी का कर्जा माफ़ हो रहा है शिक्षा बजट को हर साल बढ़ाने के बजाय घटाया जा रहा है ताकि देश का युवा देश का छात्र पढ़ लिख कर हमे बायकाट न कर दे आज जहां देश के विभिन्न विश्वविद्यालयो पर फासिस्ट वादी ताकते वहा पर सावरकर और गोडसे को फालो कर देश को एक बार फिर नफरत की आग में झोंक कर देश और समाज को तोड़ने की नापाक साजिस रच रहे हैं जो हम छात्र नौजवान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगें !
AMU छात्र संघ पर सुनियोजित हमला ,इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्रों पर लाठी चार्ज कर लोकतन्त्र और संविधान की धज्जियां उडाते हुए ये लोग आज जिस तरीके से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रो को उसके कैम्पस में मारने पिटने और वहां के छात्र प्रतिनिधियो के ऊपर जानलेवा फायरिंग के बाद यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ने में लगे हुए है अमन पसन्द यूनिवर्सिटी के छात्र ही नहीं बल्कि देश के छात्र इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही करेगें शासन और प्रशासन के सह पर सैकड़ो संघी गुंडों के आतंक को देख कर भी मौन है तो ज़ाहिर है उनको ऊपर से आदेश था सब कुछ होने दिया या फिर बताये क्यों उनके हाथ बंधे थे और एक पक्षीय कार्यवाही ये दर्शाता है कि प्रशासन भी महज भाजपा की एक मात्र कार्यकर्ता बन कर रह गयी है एक बीजेपी के नेता के दबाव के चलते छात्रो और उनके प्रतिनिधियों पर राष्ट्रदोह का मुकदमा और कुछ दिनों पहले नाथूराम गोडसे के फालोवर और हिंदूवादी नेत्री महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी और गालियां देने वाली पूजा शकुन शुक्ला के खिलाफ कोई कार्यवाही नही उस वक्त इन सघीयो पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा क्यों नही दायर की जाती ? ये एक सवाल है मेरा मीड़िया के माध्यम से हम छात्रसंघ के लोगो को जल्द ही बुलाकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिमेदारी शासन और प्रशासन की होगी !

No comments:

Post a Comment