आजमगढ़ : राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ज़िला आज़मगढ़ कार्यकारणी की एक अहम बैठक आज ज़िलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद की अध्यक्षता में जामेअतुर्रशाद मे सम्पन्न हुई, जिस मे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 17 जनवरी 2019 को सरायमीर में आयोजित "विशाल जनसभा" की तैयारी के सम्बंध में आयोजित इस बैठक में रैली की तैयारी की समीक्षा की गई साथ ही तमाम पदाधिकारियों को रैली को कामयाब बनाने हेतु अलग अलग ज़िम्मेदारी बांटी गई।
इस अवसर पर ज़िला कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों को उनका नियुक्ति पत्र भी दिया गया और साथ ही उन्हें गाओं और क़स्बे में जा जा लोगों से जनसम्पर्क कर उन्हें रैली में बुलाने के लिए कहा गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी ने अपने सम्बोधन में कहाकि सरायमीर की रैली 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्दे नज़र बहुत अहम जनसभा होगी और इसे कामयाब बनाने के लिए राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता व चाहने वाले पूरी मेहनत से जुट जाएं और आम लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में इस रैली में आने के लिए आमादा करें। उन्होंने कहा कि आज देश भर में सेकुलरिज्म के नाम पर एक बार फिर मुस्लिम नेतृत्व को किनारे लगाने का षड्यंत्र किया जा रहा है और मुसलमानो का वोट खौफ और डर दिखाकर एक मुश्त लेने की कोशिश की जा रही है ऐसे में अपने अधिकारों के लिए मुस्लिमों व अन्य वंचित समाज के लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठाना होगा। ये रैली इस पैग़ाम को भी आम करेगी।
अंत मे बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने रैली को कामयाब बनाने हेतु पुरी कोशिश करने व मेहनत करने का संकल्प लिया और जनसभा को इतिहासिक जनसभा बनाने का इरादा जाहिर किया।

No comments:
Post a Comment