ट्रिपल तलाक की प्रथा पर रोक लगाने के मकसद से लाया गया तीन तलाक बिल लोकसभा में पास हो गया। सरकार ने पूर्ण बहुमत से ट्रिपल तलाक का बिल पास करा लिया। सदन के दौरान लम्बी बहस चली और काफी हंगामा भी देखने को मिला।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बाद देवबंद उलेमा ने भी इसकी बिल की मुखालफत की। देवबंद ने तीन तलाक पर बोलते हुए कहा कि हमें कुरान और हदीस के अलावा कोई भी कानून मंजूर नहीं हैं।
देवबंद उलेमा ने सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होनें इस दौरान काग्रेंस पर भी जमकर हमला बोला हैं। देवबंद के कारी इसहाक गोरा ने सरकार पर शरीयत से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया हैं। देवबंद कारी इसहाक गोरा ने दुनिया का मुसलमान कुरान और हदीस पर चलता आया हैं , अल्लाह के बताए रास्ते पर चलता आया हैं। उन्होनेॉ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुसलमानों को ये बिल मंजूर नहीं है।
कारी इसहाक ने कहा कि तीन तलाक का बिल मुस्लिम महिलाओं को गुमराह करने के लिए लाया गया है , इसलिए इसे पास किया गया हैं। उन्होनें कहा कि कानून कितने भी बन जाएँ हमारा इस्लाम अटल है और अटल रहेगा।
No comments:
Post a Comment