Breaking

Sunday, 27 August 2023

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की संगठन समीक्षा सम्पन्न,


 राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की संगठन समीक्षा सम्पन्न, 

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के केंद्रीय कार्यालय लखनऊ प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमे पार्टी संगठन की समीक्षा, आगामी 2024 के चुनाव पर चर्चा और पार्टी को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पे पार्टी में समाजवादी पार्टी को छोड़ कर वापस आए साथियों का जोर दार स्वागत हुआ जिसमे शहाबुद्दीन साहब व मौलाना मतिउद्दीन साहब को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी महोदय ने माला पहना कर पार्टी ज्वाइन कराया, शहाबुद्दीन साहब को प्रदेश उपाध्यक्ष व मौलाना मतिउद्दीन साहब को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया।



 पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए संगठन में बदलाव करते हुए जौनपुर जिलाध्यक्ष शाहनवाज साहब को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया और नया जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद साहब व यूथ विंग जिलाध्यक्ष आतिफ नसीम को बनाया गया है।


हाजी शकील अहमद साहब को आजमगढ़ मण्डल अध्यक्ष व हाजी मुतीउल्लाह साहब को जिला महासचिव आजमगढ़ बनाया गया है।


संजय कुमार सिंह को चन्दौली जिला महासचिव व जकरिया फैजान को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पे लखनऊ से मोहम्मद शहनवाज, आशु व संतोष निगम आदि साथियों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में ये भी तय हुआ कि आने वाली 4 ऑक्टोबर को पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर लखनऊ में एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा।





































No comments:

Post a Comment