Breaking

Sunday, 25 August 2019

राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल आगामी ज़िला पंचायत चुनाव में ज़िले भर में उतारेगी अपने प्रत्याशी।

राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल आगामी ज़िला पंचायत चुनाव में ज़िले भर में उतारेगी अपने प्रत्याशी।


19 सितंबर को बटला हाउस फर्जी इन्काउंटर की बर्सी पर कौंसिल दिल्ली मे करेगी प्रदर्शन।

सरायमीर : राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल आजमगढ़ यूनिट की मासिक बैठक रविवार को राहत स्कूल सरायमीर में जिला अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। जिस में आगामी जिला पंचायत चुनाव मे हिस्सा लेने, पार्टी संगठन को मज़बूत करने, 19 सितंबर को बटला हाऊस इन्काउन्टर की बर्सी पर प्रदर्शन व किये गये पिछले कार्यों पर चर्चा हुयी।
            बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। देश आर्थिक मंदी के निचले स्तर पे जा रहा है। हर तरफ जुल्म, अत्याचार, कत्ल, चोरी व डर खौफ का राज है। आये दिन किसी ना किसी को दिन दहाड़े कत्ल कर दिया जाता है, पत्रकार से लेकर अवाम तक महफूज़ नही हैं। सैकड़ों बलातकार की घटनायें सामने आती हैं मगर सरकार रोक लगाने व बलतकारियों को सजा देने मे नाकाम है। बेरोजगारी, भूखमरी आम है। नेता अपनी जेब भरने में मस्त हैं उनहें अवाम की सुरक्षा व विकास से कोई मतलब नही है। बैंक, सरकारी संस्थाने, कर्मचारी, कॉरपोरेट जगत, रोजगार सभी सेक्टर में हालात दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सम्प्रदायिकता और छदम राष्ट्रवाद का सहारा ले रही है।  विपक्ष नाम की कोई चीज ही नही है। सबको सीबीआई व ईडी का डर सता रहा है इस लिये तथाकतिथ सेक्यूलर पार्टियां सब कुछ देखते हुये भी खामोश हैं। कौंसिल हमेशा ज़ुल्म के खेलाफ व मजलूमों के साथ खड़ी रही है और विपक्ष का रोल अदा करती है क्यूं कि इसका जन्म ही आन्दोल की कोख से हुआ है।
      उनहों ने आगे कहा कि आगामी 19  सितम्बर को बटला हाउस फर्जी इन्काउंटर की 11वीं बर्सी पर कौंसिल इस बार भी दिल्ली मे अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन करेगी और न्यायिक जांच की मांग करेगी और उनके द्वारा जांच का वादा उन्हें याद दिलाएगी। बटला हाउस कौंसिल के लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नही है बल्कि हमारे सम्पूर्ण ज़िला आज़मगढ़ पर लगे आतंकवाद के दाग़ को मिटाने के लिए संघर्ष है जिस मे हम सभी जनपद वासियों के सहयोग मांगते हैं। उन्होंने कहाकि  आज पूर्व गृह मंत्री चिदम्बरम जी अपनी गिरफ्तारी से पहले जांच कराने की मांग कर रहे थे वही मांग हम पिछले 10 साल से कर रहे हैं और उनसे भी की थी पर उन्होंने नकार दिया आज उन्हें एहसास होगा कि इंसाफ करना ज़रूरी क्यों होता है।
  प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी जिला पंचायत का चुनाव पूरी शक्ती के साथ लड़ेगी और हर जगह अपने प्रत्याशी उतारेगी। आगे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अह्वान करते हुये कहा कि आज ही से तय्यारी शुरू कर दें और गांव गांव दौरा कर पार्टी की नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी के उद्देश को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को शक्ती प्रदान करें।

             इस मौके पर एम आई एम निज़ामाबाद अध्यक्ष श्री यूसुफ शेख अपने दर्जनों साथियों के साथ एम आई एम छोड़ कर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की सदस्यता ली और उनहें निजामाबाद यूथ का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मीडिया के स्वालों का जवाब देते हुये श्री यूसुफ ने कहा कि कौंसिल जमीन पर अवाम के बीच कार्य करती है, हमारे मश्ले सिर्फ भाषणों से हल नही होंगे बल्कि ज़मीन पर अपनी हैसियत के मुताबिक काम करना होगा, ट्रिपल तलाक़ पे मौलाना आमिर रशादी साहब का सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का कदम ठोस और तमीरी काम है और इसी की ज़रूरत है आज। कौंसिल ने जो जिम्मेदारी मुझे आज दी है उसे पूरी ईमांदारी के साथ निभाने व पार्टी को क्षेत्र मे मजबूती प्रदान करने का कार्य करुंगा।
           बैठक का संचालन मास्टर तारिक ने किया। इस अव्सर पर निजामाबाद विधानसभा अध्यक्ष मो आरिफ, कमाल नासिर, अशरफ़ इस्लाही, अदनान, मो आमिर, इश्तेयाक अहमद, रहीम, अशरफ, शाह मोहम्मद, मोशीर अहमद, परवेज अहमद, बीरबल प्रसाद, अतीक अहमद, आरिज़, गालिब सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  अशरफ़ इस्लाही
    मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment