Breaking

Wednesday, 27 February 2019

राष्ट्रीय उलेमा कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Aamir Rashadi Madni साहब पर जानलेवा हमला और उनके काफिले पर पथराव सुनियोजित था :तलहा रशादी प्रवक्ता राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल

राष्ट्रीय उलेमा कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष Maulana Aamir Rashadi Madni साहब पर जानलेवा हमला और उनके काफिले पर पथराव सुनियोजित था। एक गहरी साजिश के तहत मौलाना की हत्या करने की पूरी कोशिश थी, अल्लाह के फ़ज़ल से मौलाना बाल बाल बचे कुछ गाड़ियों में तोड़ फोड़ हुई कई गाड़ियों के शीशे टूटे कुछ लोग घायल भी हुए ।

असामाजिक तत्त्वों द्वारा ज़िले में दहशत फैलाने और साम्प्रदायिकता की आग लगाने के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मौलाना ने सबसे शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की है। असामाजिक तत्वों पर कानूनी करवाई की जा रही है।

ऐसी ओछी हरकतों और हमलों से हम डरने वाले नहीं।
हमारा हौसला हमारी हिम्मत और बढ़ती है और असामाजिक तत्वों से लड़ने का संकल्प भी और अधिक मजबूत होता है


हमले के बावजूद मौलाना शाहगंज रैली में पहुंचे और अपनी बात रखी और सनघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment