आज़मगढ़ ,आज कंधरापुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन कर सगड़ी , जीयनपुर और मोबारकपुर का दौरा किया ! मोबारकपुर में एक बार फिर नगर पालिका की लापरवही से पूर्व में महामारी जैसा माहौल बन रहा है पीलिया से मौत का सिलसिला अभी भी जारी है मैंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर चेताया कि अविलम्ब इस गम्भीर मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें वर्ना इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा आज मैं माननीय स्वास्थ मंत्री को एक खत लिख कर मामले को सरकार से मृतकों के लिये उचित मुआवजा व बच्चों के लिये टीका का निःशुल्क प्रदान करने , नगरपालिका का शिविरों को ठीक करने आदि मांगो का एक लेटर भेजा है इस पर अगर लापरवाही हुई तो राष्ट्रीय ओलमा कौंन्सिल चुप नहीं बैठेगी जिस तरह से महामारी के समय RUC ज़िला प्रशासन और शासन से आर पार की लड़ाई लड़ कर उस वक्त पीड़ितों की मदद की थी ठीक उसी तरह पीलिया से पीड़ित मरीज़ों और पीलिया से हुईं मृतकों को अगर मुआवजा नही मिला तो शासन प्रशासन की ख़ैर नहीं !
सहयोग आप का - संघर्ष हमारा
सहयोग आप का - संघर्ष हमारा

No comments:
Post a Comment