Breaking

Friday, 25 January 2019

3.40 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली एवं स्लैब कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुल गफूर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका वार्ड नं0 8 मु0 औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर हाजी अब्दुल हई की दुकान होते हुये ट्रांस्फार्मर नाले तक लगभग 3.40 लाख रूपये की लागत से निर्मित नाली एवं स्लैब कार्याें का लोकार्पण वार्ड सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुल गफूर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष का भब्य स्वागत किया गया। सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुल गफूर ने क्षेत्र के विकास की गति में तेजी का श्रेय श्री पालकी को देते हुये कहा कि वर्तमान पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में पूरा नगर समुचित विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सभी क्षेत्रों में भौतिक विकास के साथ ही नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं नगर की आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा-सुरक्षा के उपायों पर भी काम जारी है। उन्होंने इसके लिये श्री पालकी का आभार व्यक्त किया है। लोकार्पण के इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने सम्बोधित करते हुये समस्त नागरिकों को गणतन्त्र दिवस के पूर्व संध्या पर बधाई दी है। कहा कि हमें अपने राष्ट्र की गरिमा को बनाये रखने हेतु पूर्ण रूप से अपने कर्तब्यों का पालन करना है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में स्वच्छता रैंकिंग के लिये भाग ले रहे नगर पालिका परिषद मऊ को श्रेष्ठ एवं उच्च स्थान दिलाने में नगरवासियों की पूर्ण भागीदारी को सुनिश्चित कराने की प्रेरणा दी। बताया कि पालिका द्वारा नगरवासियों को ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करने एवं उसके प्रयोग करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है ताकि मऊ नगर पालिका क्षेत्र में निवास कर रहे सभी नागरिकों को पूरी तरह से स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया जाये। इस प्रकार एक ओर नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने की ओर तेजी से अग्रसर है तो दूसरी ओर मऊ के नागरिक बहुत हद तक डिजिटलाइज भी हो रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रेरणा में कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में भाग ले रहे नगर पालिका परिषद, मऊ को उच्च स्थान दिलवाने के लिये सफाई में सक्रिय भूमिका निभाते हुये समस्त नगरवासी अधिक से अधिक ‘स्वच्छता ऐप’ डाउन लोड करें और इस ऐप के माध्यम से नगर की पूर्ण स्वच्छता हेतु शिकायत एवं सूचना पालिका तक पहुँचायें। आज नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतन्त्र को मजबूत बनाने हेतु लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने व स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक हो कर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। उक्त लोकार्पण के अवसर पर सभासद प्रतिनिधि  मुनव्वर अब्दुल गफूर व हाजी अब्दुल हई, फैज़ान अली, इक्बाल वेल्डिंग, फैजुलहसन, इम्तेयाज, अब्दुल अली, शहाबुद्दीन (शब्बू) शेरा, राजू, मुन्ना, इर्शाद अहमद, , जावेद अहमद, मुनीर आलम, अबूसहमा, अमीर फैसल, शादाब अहमद आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment